हार सुनिश्चित देख जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है भाजपा कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

सीधी धर्मेंद : मप्र विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर झूंठी घोषणाओं के माध्यम से वोटों की सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि हर रोज सैकड़ों घोषणाएं कर प्रदेश के मुख्यमंत्री वोटों की बोली लगा रहे हैं| अजय सिंह ने बांधवगढ़ एवं मानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी हार सुनिश्चित देख भाजपा आम जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है| कांग्रेस ने देश को एकता के सूत्र में बांध कर इसे आजाद कराया है| कांग्रेस के न जाने कितने लोग देश की आजादी के लिए मर मिटे| उन्होंने कहा कि वो लोग आजादी की कीमत कभी नहीं समझ पाएंगे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी उंगली भी नहीं कटाईअजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महगाई आसमान छू रही है लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है बेरोजगारी की हालत यह है कि काबिल और पढ़े लिखे युवा रोजगार न मिल पाने की वजह से आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं| अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के दो लाख तक कर्जे माफ किये थे लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूल रही है और कर्ज न चुकाने की स्थिति में किसानों को जेल में ठूंस रही है अजय सिंह ने दावा करते हुए की प्रदेश की सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि संघर्ष के इस दौर में आप सब जनता की आवाज बनें।
