उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पटपरा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की

0 461
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल पटपरा भाजपा नेता सुधांशु तिवारी कटारे ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सुधांशु तिवारी कटारे का माला पहनकर कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि सुधांशु तिवारी कटारे के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ज्ञात हो कि सुधांशु तिवारी कटारे भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन अपनी उपेक्षा और भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियों से वह लगातार नाराज चल रहे थे सुधांशु तिवारी ने कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा अपने नीतियों सिद्धांतों से विमुख हो चुकी है वह अब उद्योगपतियों और बड़े लोगों की पार्टी रह गई है गरीबों से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है भाजपा सरकार में सभी वर्गों का लगातार शोषण हुआ है जिससे भाजपा में रहना अब मुश्किल हो गया था मैंने आज कांग्रेस के रीति नीति और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है और कांग्रेस को मजबूत बनाने और चुनाव में विजय दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।

News TOP Footer