पुलिस परिवार के बच्चों के भविष्य को दृष्ठिगत रखते खोला गया लर्निंग सेंटर

सीधी धर्मेंद : सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.), पुलिस महानिदेशक महोदय, म.प्र.भोपाल की पहल पर म.प्र. के सभी जिलों मे लर्निग सेंटर (अध्ययन केन्द्र) की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में जिला सीधी अन्तर्गत पुलिस लाईन सीधी में नव निर्मित लर्निग सेंटर (अध्ययन केन्द) का उद्घाटन डॉ. रविंद्र वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला सीधी द्वारा आज दिनांक 15.09.2023 को किया गया। इस लार्निग सेंटर की स्थापना पुलिस परिवार के बच्चों के अध्ययन के लिये की गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों से चर्चा एवं सुझाव के अनुसार पुस्तके उपलब्ध कराई गई है, जिसमें बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहोैल मिलेगा। पुलिस लाईन सीधी में स्थित अध्ययन केन्द्र में बालक, बालिकाओं के लिये नई पुस्तक एवं पुरानी पुस्तको का सग्रंह किया गया है। उक्त अध्ययन केन्द्र में आई.आई.टी. नीट, नेट, राज्य लोक सेवा, सामान्य ज्ञान, आरक्षक भर्ती, एसएससी, कम्प्यूटर से संबंधित, व्यक्तित्व विकास संबंधित, रोचक कहानियॉं, एनसीआरटी की पुस्तकें, ग्लोब तथा विभिन्न प्रकार के नक्शे इत्यादि को शामिल किया गया है। यह अध्ययन केन्द्र बच्चो की सुविधा को ध्यान में रखते हुये वातानाकूलित बनाया गया हैं । अध्ययन केन्द्र में कम्प्युटर, प्रिन्टर, प्रोजेक्टर के साथ-साथ इन्टरनेट /वाईफाई की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं । बच्चों को उचित मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश हेतु रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे को अध्ययन केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी सौपी गई है। प्रत्येक माह बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुये विशेष रूप से कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।
