मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन फेल आम सभी आदमी पार्टी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

0 368
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश कि विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए 26 दलों का गठबंधन एनडीए बनाया है इस गठबंधन के माध्यम से विपक्षी दल अपनी एकता का पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं और कहते हैं कि वह अब बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की एकता और उनकी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई 2024 में कैसे होगी यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन मध्य प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन पूरी तरह से फेल हो चुका है यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा पूछे गए सवाल में खुलकर यह कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का इंडिया गठबंधन से कोई समझौता नहीं हुआ है और वह मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपनी उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे जो भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और पंजाब के विधायक दिनेश चड्ढा का यह बयान इंडिया गठबंधन की एकता पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। 15 सितंबर को सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के सह प्रभारी और पंजाब के विधायक दिनेश चड्ढा, मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल, चुरहट विधानसभा से घोषित आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजन मिश्रा आम आदमी पार्टी जिला सीधी के अध्यक्ष रामचरण सोनी की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया गया की 18 सितंबर को मध्य प्रदेश चुनाव में विंध्य क्षेत्र में चुनावी शंखनाद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आ रहे हैं जो एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने कहा कि हमारी पार्टी की आठ गारंटी लोगों के लिए एक इतिहास बनेगी इससे लोगों का जीवन स्तर बदलेगा पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पत्रकारों के पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के सह प्रभारी दिनेश चड्डा से कई सवाल उठाए जिसमेयह सवाल प्रमुख रूप से था कि आप इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं फिर आप मध्य प्रदेश में बिना समझौते अपने ही गठबंधन की पार्टी के साथ लड़ाई क्यों लड़ेंगे इसका जवाब देते हुए दिनेश चड्ढा ने वह बात कह दी जो इंडिया गठबंधन के एकता पर सवाल खड़ा करती है दिनेश चड्ढा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जवाब देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में हमारा इंडिया गठबंधन से कोई समझौता नहीं है हम सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे इसके साथ ही दिनेश चड्ढा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer