अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली श्री कृष्णा और राधा की विशाल शोभा यात्रा

सीधी धर्मेंद : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा 7 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने सीधी शहर के पूजा पार्क से विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्णा और राधा की विशाल शोभा यात्रा निकाली शोभायात्रा में अखिल भारतवर्षीय यादव समाज के साथ सर्व समाज के जिले के कोने-कोने से आए लोग शामिल हुए पूजा पार्क से भगवान श्री कृष्ण की निकली शोभा यात्रा गांधी चौक पुराना बस स्टैंड लालता चौक ऊंची हवेली सराफा बाजार सम्राट चौक अस्पताल चौक से होते हुए वापस पूजा पार्क में आकर समाप्त हुई इस दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के युवा भक्ति डीजे की धुन पर डांस करते नजर आए। शोभा यात्रा के समापन के बाद देर रात अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा पूजा पार्क में भजन गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अन्य प्रति से आए हुए कलाकारों द्वारा मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका था।
