चुरहट में स्वर्गीय कुंवर अर्जुनसिंह स्मृति फ़ुटबाल लीग मैच का हुआ शुभारंभ, उड़ीसा की टीम 3-1 से विजेता रही

0 696
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चुरहट में स्वर्गीय कुंवर अर्जुनसिंह स्मृति फ़ुटबाल लीग मैच का आज शुभारंभ हुआ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अपने जमाने के मसहूर फुटबॉल खिलाड़ी आनंद सिंह रहे। अध्यक्षता रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रतिभान पटेल, नगर पंचायत चुरहट अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय पांडे रहे। इस अखिल भारतीय फुटबाल लीग टूर्नामेंट का आयोजन राहुल भईया फैंस क्लब के उत्साही समाजसेवियों द्वारा किया जा रहा है। आज का पहला उद्घाटन मैच उड़ीसा तथा उत्तराखंड की टीमों के मध्य खेला खेल के प्रारंभ में अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया जिसके बाद मैदान में दोनों टीम के खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। आज खेले गए मैच में उड़ीसा की टीम 3-1 से विजेता रही। उत्तरांचल टीम की ओर से प्रथम गोल जर्सी नंबर 15 खिलाड़ी लवलेश ने किया जब की उड़ीसा की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर 10 के खिलाड़ी दिलीप, दूसरा गोल जर्सी नंबर 6 खिलाड़ी अजय तथा खेल समाप्ति के अंतिम क्षणो में तीसरा व अंतिम गोल जर्सी नंबर 7 खिलाड़ी ने किया।5 सितम्बर को दूसरा पंजाब और केरला के बीच खेला जाएगा।

News TOP Footer