सरपंच संघ जनपद पंचायत सीधी ने रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन मजदूरी बढ़ाई जाने की मांग की

0 444
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 4 सितंबर को सरपंच संघ जनपद पंचायत सीधी द्वारा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई जाने सहित श्रमिकों की अन्य समस्याओं को लेकर सीधी शहर के पूजा पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन के दौरान सरपंच संघ सीधी के अध्यक्ष गणेश सिंह चौहान अश्वनी सिंह सहित मौजूद अन्य वक्ताओं ने मजदूरों की व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई आसमान छू रही है और मजदूरों की मजदूरी इतनी कम है कि वह अपने लिए 2 जून की रोटी की व्यवस्था भी नहीं कर सकते। वक्ताओं ने सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सरकार महंगाई को तो बढ़ा रही है लेकिन गरीबों मजदूरों की सुध नहीं ले रही है। पूजा पार्क में धरना प्रदर्शन के बाद सरपंच संघ जनपद पंचायत सीधी ने रैली निकाली रैली के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। रैली जिला कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर सरपंच संघ जनपद पंचायत सीधी ने अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर प्रतिनिधि को सोपा। जिले के कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपने के बाद सरपंच संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों के संबंध में जानकारी दी और कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

News TOP Footer