मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पिंक स्कूटी रैली का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : 3 सितम्बर को जिले में महिला एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु स्वीप की कई रचनात्मक परिणाम मूलक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस क्रम में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय द्वारा पिंक स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली में शामिल महिला एवं युवाओं द्वारा सीधी शहर के वार्डों में यात्रा कर छूटे हुए लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की गई। व्यस्त मार्गों से गुजरती रैली के प्रति रहवासियों में उत्साह देखा गया। रैली कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होते हुए अम्बेडकर तिराहा, अस्पताल तिराहा से होते हुए पूजा पार्क तथा गांधी चैक उसके बाद मुख्य बाजार, लालता चैराहा तथा फूलमती माता मंदिर से अमहा तक पहुँची। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत दावा-आपत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब कोई भी नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकता है। फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत दावा-आपत्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय में जिले के सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों को प्राप्त करेंगे। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे ऑनलाइन आवेदन करके भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं, इसके लिए नागरिकों को अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा। साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए 11 सितंबर तक अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।
