मुख्यमंत्री का काफिला रोककर मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, जिले का विकास न करने पर जताया विरोध

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोक कर उन्हें उनके किए गए वादों की याद दिलाई जो आज तक पूरी नहीं हो सकी और हवा हवाई घोषणाएं बनकर रह गई एवं सीधी जिले के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर अपना आक्रोश जताया सीधी का विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाया ज्ञापन सौंपाकर सीधी की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौंपने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे की हवाइयां उड़ी नजर आई और वह नजर चुरा कर अगल-बगल देखने लगे कांग्रेस ने अपने सौंपे ज्ञापन के माध्यम से जिले की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया अल्प वर्षा के कारण किसान परेशान है खेती सूख रही है जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए साथ किसानों को उचित मुआवजा राशि दिलाई जाए बिजली की स्थिति गंभीर है अवैध कटौती लो वोल्टेज जले ट्रांसफार्मर की समस्या संपूर्ण जिले में है इस पर तत्काल सुधार कराया जाए हाउसिंग बोर्ड कार्यालय टाउन कंट्री प्लानिंग कार्यालय जो पहले सीधी में थे उन्हें हटाकर सिंगरौली कर दिया गया आम जनता को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इन्हें पुनः सीधी में संचालित कराया जाए स्वास्थ्य व्यवस्था में पटरी हो चुकी है जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी है जांच की मशीनों का अभाव है साधारण मरीज को भी संजय गांधी अस्पताल रेफर किया जाता है स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया जाए जिले में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के भाइयों बहनों के उत्पीड़न के मामले में लगातार बढ़ोतरी के साथ महिला अत्याचार में भी इजाफा हो रहा है जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है नशे का कारोबार बहुत तेजी से जिले में फैल रहा है लूट चोरी जैसी घटनाएं बढ़ी है जिस पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में भी विफल रहा है मिनी स्मार्ट सिटी के तहत काम बंद पड़े हुए हैं पिछले 20 वर्षों में सीधी का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिले में जानबूझकर ऐसे अधिकारी और कर्मचारी भेजे जा रहे हैं जो स्वयं का विकास कर रहे हैं उन्हें जिले के आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं है सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री काल में गोपद उद्भावन सिंचाई परियोजना चालू कर लगभग 30 गांव के हजारों हेक्टेयर खेत को सिंचित कर किसानों को खुशहाल किया गया था लेकिन वर्तमान में बिजली के बिल का बहाना बनाकर उक्त परियोजना को बंद कर दिया गया जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं अत इसे पुन चालू कराया जाए और भी विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधित्व मंडल ने मुख्यमंत्री का रास्ता रोक कर भेंट कर उन्हें जिले की समस्त समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें उनके किए वादों की याद भी दिलाई।प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह पूर्व संगठन मंत्री सुरेश प्रताप सिंह वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे दिनेश पाठक महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता द्वय आकाश राज पाण्डेय पंकज सिंह अखंड प्रताप सिंह दिलीप सितानी सरदार अजीत सिंह हरिहर सोनी देवेंद्र मिश्रा गुड्डू एड रोहित मिश्रा बाके अवधिया बसंत अवधिया एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह मोहम्मद असलम विवेक सिंह दीपू अरुण सिंह दिनेश कुमार अरुण सिंह बघेल भूपेंद्र सिंह अरविंद तिवारी संकट भूपेंद्र सिंह महेंद्र रजनीश श्रीवास्तव रविनाथ गोस्वामी जय सिंह रत्नेश सोनी सन्नी मोटवानी श्रीनिवास जायसवाल रामलाल जायसवाल देवकली रेखा सिंह तारा सिंह रेखा सोनी शीलारानी साकेत गौरी साकेत गोविंद सिंह बघेल अब्दुल मजीद बेमिसाल खान सहित कई कांग्रेसजन शामिल रहे।
