बाणसागर नहर निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

सीधी धर्मेंद : बाणसागर नहर के निर्माण में बरती गई लापरवाही अनियमित और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में मोहनिया टनल के पास कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया ज्ञात हो कि विगत दिवस मोहनिया टनल के ऊपर से गुजर रही बाढ़ सागर की नहर फूटने पर उसका सारा पानी टनल के अंदर भर गया आसपास के किसानों की फसले खराब हो गई और यातायात अवरुद्ध हो गया किसी बड़ी दुर्घटना की भी आशंका बन गई थी उक्त बाणसागर नहर के निर्माण में भारी अनियमित व्यापक पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार और सरकारी एवं प्रशासनिक अदूरदर्शिता के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि बाणसागर नहर के निर्माण में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है आज उसकी पोल खुलकर सामने आ गई। यह प्रशासन और सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम है इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि उक्त नगर के निर्माण में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है और यह सब कुछ सरकार के इशारे पर हुआ है नहर के क्षतिग्रस्त होने से यह स्पष्ट हो गया है निर्माण में उपयोग की गई तकनीक और इसके गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा है उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर नहर के निर्माण के सभी पहलुओं पर नए सिरे से जांच कराई जाए इसमें उपयोग की गई तकनीकी इसकी गुणवत्ता और बरती गई लापरवाही के साथ किए गए भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए जांच उपरांत जिले वासियों को आश्वस्त किया जाना चाहिए कि भविष्य में इस प्रकार की कोई दुर्घटना नहर में नहीं होगी हमारी मांग है कि दोषियों पर उचित कार्यवाही हो।उक्त जानकारी प्रवक्ता पंकज सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतिभान पटेल, महामंत्री कमलेश्वर सिंह ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य राहुल पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारी नीलम सिंह, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसुधा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक,प्रदीप द्विवेदी,विजय गुप्ता,संजय सिंह,सतीश चतुर्वेदी, अल्पना सिंह,राम सिंह,दादोल कोल,जगत पाल,गुलशन निशा,सकुंतला पटेल,रेनू मिश्रा,के के मिश्रा,शिवमंगल पटेल, राजकुमार पटेल,द्वारिका प्रसाद तिवारी,पुनीत पटेल,ललमणि पटेल,चांदमणि पांडे,राजीव द्विवेदी,आशीष तिवारी,कुणाल पांडे,शुभम पटेल,सूरज सागर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे
