भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने ली जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी बैठक

0 336
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश व्यापी मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थित मे ली। तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने बताया कि 7 सितंबर को रीवा से मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा मोहनिया टनल होते हुए प्रवेश करेगी, जहां पर शानदार स्वागत की व्यवस्था की गई है। चुरहट में सभा और उसके पश्चात सीधी में 8 तारीख को पूजा पार्क में प्रातः 9:30 बजे सभा आयोजित होगी। उसके पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा पूरी कुचवाह, कुवरी, बहरी, कर्थुआ होते हुए धौहनी विधानसभा में प्रवेश करेगी। रथ यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जैसे अतिथि शामिल हो सकते हैं। रथ यात्रा प्रतिदिन 60 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रथ यात्रा प्रातः 9:30 से रात 9:30 तक चलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने यात्रा की समीक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer