देवेंद्र सिंह दादू ने निकाली शिवपुर से बढोरा शिव धाम तक कावड़ यात्रा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 अगस्त को सीधी जिले के शिवपुर से बढोरा शिव धाम तक कावड़ यात्रा निकाली शिवपुर से जल लेकर कावड़ यात्रा सुबह शिव धाम बढोरा की ओर निकली कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त कावड और जल लेकर चल रहे थे यात्रा में डीजे के माध्यम से लोक कलाकारों ने भी भक्ति गीत से कावड़ यात्रा लेकर चल रहे भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुबह से निकली कावड़ यात्रा देर शाम सीधी जिला मुख्यालय पहुंची इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कावड़ यात्रा का कवरेज किया। कावड़ यात्रा के दौरान यात्रा का नेतृत्व कर रहे जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू से कावड़ यात्रा के उद्देश्यों को लेकर उनसे उनकी प्रतिक्रिया ली जिस पर देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि जनता की खुशहाली के लिए वह यह यात्रा निकाल रहे हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब देवेंद्र सिंह दादू से जानना चाहा कि क्या इस यात्रा के माध्यम से आपकी कोई राजनीतिक मनोकामना भी है क्या तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि यह मेरी आस्था है। इसी तरह कावड़ यात्रा के दौरान देवेंद्र सिंह दादू की धर्मपत्नी जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह से भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी की मनोकामना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जो मेरे पति की मनोकामना है वही मेरी भी मनोकामना है। कावड़ यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत किया सीधी शहर में नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा ने कावड़ यात्रीयो के लिए फल और मिष्ठान की व्यवस्था की। नगर पालिका के सामने नगर पालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने भी कावड़ यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। बस स्टैंड में बसंत अबधिया और गांधी चौक में युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी कामद यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की खबर लिखे जाने तक कावड़ यात्रा सीधी शहर से बढोरा शिव धाम के लिए के प्रस्थान कर चुकी थी।
