सांसद से सवाल – विधानसभा चुनाव लड़ेंगी – कहा पार्टी केआदेश होगा का पालन

सीधी धर्मेंद : 16 अगस्त को लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सीधी की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय मधूसूदन पैलेस मे आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की मानसून सत्र मे भारत को अमृतकाल मे ले जाने की दिशा मे ऐतिहासिक विधेयक लाये गए वहीं विपक्ष द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव को देश की जनता के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जनता के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर भी, हमे इस रूप मे मिला। मानसून सत्र मे मोदी सरकार की उपलब्धिया, विपक्ष के घमण्डियां गठबंधन द्वारा व्यवधान और मानसून सत्र की सकारात्मक ऊर्जा पर केंद्रित रहा। सांसद श्रीमती पाठक ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा की विपक्षियों के पास न तो कोई नेतृत्व है, न ही नीति है, और न ही कोई विजन। विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को सदन ने नकार दिया। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा की जब विपक्ष अगला अविश्वास प्रस्ताव 2028 मे लेकर आयेगा तब भारत दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था होगी। पत्रकार वार्ता मे पत्रकारों द्वारा जिले की विभिन्न समस्याओं को उठा कर सांसद श्रीमती रीती पाठक से जबाब माँगा गया जिसका उन्होंने जबाब दिया। पत्रकार वार्ता के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक से सीधी सिंगरौली सड़क और सीधी सिंगरौली रेलवे की परियोजना के अधूरे निर्माण और भूमि अधिग्रहीत में लोगों को नौकरी ना मिलने को लेकर सवाल किए गए जिसका जवाब देते हुए उन्होंने दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य में हुई देरी और लोगों को नौकरी न मिलने की बात को को स्वीकार करते हुए अपनी बात रखी और कहा कि हम अभी प्रयास रत है और परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संकल्पित है पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की संसद से सवाल उठाया की पार्टी आपको विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है ऐसी खबरें राष्ट्रीय स्तर पर आ रही है क्या आप सिंगरौली सिहावल या सीधी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी आपके चुनाव की इस चर्चा से आपके अपने ही पार्टी के लोग चिंतित हैं जिसका जवाब देते हुए सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि पार्टी सर्वोपरि होती है जो पार्टी का आदेश होगा वह उसका पालन करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैने टिकट के लिए कोई दावेदारी नहीं की है।
