उप तहसील को लेकर अपने ही विधायक के खिलाफ गंभीर बयान देने लगे पार्टी के लोग

0 211
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले से लगे ग्राम पटपरा में खुलने वाली उप तहसील में राजनीति हो जाने की वजह से अब पटपरा की जगह दूसरी जगह ले जाए जा रही है जिसको लेकर ग्राम पटपरा के नागरिक भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य और सरपंचों में अपनी ही पार्टी के विधायक के प्रति नाराजगी पैदा हो गई है और वह पटपरा से उप तहसील दूसरी जगह ले जाए जाने के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं और अपने ही विधायक के खिलाफ गंभीर बयान देने लगे हैं 10 अगस्त को ग्राम पंचायत पटपरा में जिला पंचायत के सदस्य कई सरपंच और ग्रामीणों ने मीडिया को बुलाकर पटपरा से उप तहसील को दूसरी जगह ले जाने पर अपनी पीड़ा बताई और कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि पटपरा को उप तहसील बनाया जाएगा और वह जल्दी ही बनने भी वाली थी इसका शिलान्यास का पत्थर आ गया था स्थान निश्चित हो गया था लेकिन उसमें राजनीति करके अब उसकी दूसरी जगह लेजा जा रहा है जिसे हम घोर विरोध करते हैं। मीडिया को बुलाकर मौके पर मौजूद बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह कई अन्य बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी जनपद सदस्य सरपंचों ने पटपरा में उप तहसील बनाए जाने के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद मौके पर मौजूद जनपद सदस्य बीजेपी के पूर्व मंडल पदाधिकारीओ ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम पटपरा से उप तहसील दूसरी जगह ले जाने पर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी मनोज सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें दुख है कि चुरहट विधायक द्वारा ऐसी टिप्पणी की गई है जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है आगे उन्होंने चुरहट विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ चोर लुटेरे लफंगे रहते हैं जिसका उनके पास प्रमाण है आगे मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक गोंडवाना पार्टी से आए हैं उन्हें भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी की पीड़ा क्या पता होगी हम लोगों ने बीजेपी को खड़ा करने के लिए कितनी तकलीफ है सही है। ग्राम पंचायत पटपरा से उप तहसील को ले जाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है और राजनीति भी तेज हो गई है जिसमें भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता और जिला पंचायत के सदस्य अपने ही पार्टी के चुरहट विधायक के खिलाफ उतर आए हैं और वह चाहते हैं कि उप तहसील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पटपरा के लिए घोषित की थी जिसे यही बनना चाहिए उनका कहना है की अगर पटपरा के बजाय उप तहसील को कहीं और ले जाया जाता है तो इसका खामियांजा बीजेपी को उठाना पड़ेगा।

News TOP Footer