आम आदमी पार्टी ने सीधी में निकाली बदलाव यात्रा

सीधी धर्मेंद : दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बना कर आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं 7 अगस्त को सीधी शहर में पंजाब के विधायक और मध्य प्रदेश के प्रभारी दिनेश चड्डा सीधी पहुंचे इस दौरान आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल प्रदेश के पदाधिकारी राजन मिश्रा आनंद मंगल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बदलाव यात्रा निकाली बदलाव यात्रा गांधी चौराहा पहुंची जहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद बदले आवारा सम्राट चौक पहुंची जहां पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया बदलाव यात्रा के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश के प्रभारी दिनेश चड्डा से बदलाव यात्रा को लेकर और विधानसभा चुनावों के पूर्व बीजेपी द्वारा आम जनता के साथ कर्मचारियों को दिए जा रहे तोहफो पर सवाल उठाए जिसका जवाब देते हुए दिनेश चड्डा ने कहा कि इस बार जनता शिवराज सिंह के बहकावे में नहीं आएगी और बदलाव करेगी।
