खाद्य सुरक्षा अधिकारी का अजीव बयान कहा दुकानदार ने कहा दूकान सील कर दो

0 368
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : रक्षाबंधन में बाजारों में बिकने वाली खाद्य सामग्री के दूषित होने और उन में मिलावट होने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया जाता है और सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करता है लेकिन 4 अगस्त को सीधी जिले के चुरहट और रामपुर नैकिन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने ऐसी कार्यवाही को अंजाम दे दिया जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की उक्त कार्यवाही के विरोध में चुरहट और रामपुर नैकिन में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके सड़कों में विरोध प्रदर्शन करने उतर आए हैं बताया गया कि राकेश कुमार पटेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीधी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत जवाहर तिराहा चुरा के पास स्थित जनता होटल के निर्माण एवं संग्रहण क्षेत्र में साफ सफाई का अभाव और खाद्य सामग्री को मक्खियों से बचाने के लिए जाली का अभाव पाया गया जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त कार्रवाई प्रतिवेदन पर निरीक्षण के दौरान मौके पर पाई गई कमियों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने उक्त दुकान का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया यहां तक तो कार्यवाही ठीक थी व्यापारी नाराज तब हो गए जब विभाग ने जनता होटल को सील कर दिया प्रतिष्ठान को सील किए जाने के बाद व्यापारियों में आक्रोश भड़क गया और व्यापारी विभाग की इस कार्रवाई से नाराज हो गए व्यापारियों का कहना है कि इसके पूर्व भी इस तरह के निरीक्षण होते रहे हैं सैंपल लिए जाते हैं लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जो सजाया कार्यवाही की जानी होती थी वह की जाती थी लेकिन प्रतिष्ठान सील नहीं किए जाते थे व्यापारियों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया के संबंधित विभाग के अधिकारी राजनीति से प्रेरित होकर इस तरह से तानाशाही पूर्ण तरीके की कार्यवाही कर रहे हैं प्रतिष्ठा के बंद होने के बाद 5 अगस्त को चुरहट क्षेत्र के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने उतर आए। 7 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी के लिए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार पटेल से उनका आधिकारिक बयान जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है आगे उन्होंने कहा की दुकान सील नहीं करना था लेकिन दुकानदारों के कहने पर दुकान को सील किया गया है चुरा टो रामपुर नैकिन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारी लगातार 7 अगस्त को भी धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे और अपनी दुकानें भी बंद रखी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस संबंध में जब चुरहट के एसडीएम शैलेश द्विवेदी से जानकारी चाहे तो उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों पर कार्रवाई की गई है वह नोटिस का जवाब दे दे और मापदंड के अनुरूप व्यवस्था कर ले तो दुकान खुल जाएंगी आज उन्होंने कहा कि प्रशासन का काम सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एसडीएम द्वारा जो बयान दिए जा रहे हैं उससे जल्द स्थिति सुधारने के आसार है फिर भी मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है अब देखना है कि चुरहट और रामपुर नैकिन के व्यापारी इस पर अपना क्या फैसला लेते हैं खबर लिखे जाने तक व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी था।

News TOP Footer