जनता होटल को सील करने के विरोध में दुकान बंद करके सड़कों में उतरे व्यपारी

0 535
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : दीपावली और रक्षाबंधन में बाजारों में बिकने वाली खाद्य सामग्री के दूषित होने और उन में मिलावट होने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया जाता है और सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन दोषी दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करता है लेकिन 4 अगस्त को सीधी जिले के चुरहट और रामपुर नैकिन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने ऐसी कार्यवाही को अंजाम दे दिया जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की उक्त कार्यवाही के विरोध में चुरहट और रामपुर नैकिन में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके सड़कों में विरोध प्रदर्शन करने उतर आए हैं बताया गया कि राकेश कुमार पटेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीधी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत जवाहर तिराहा चुरहट के पास स्थित जनता होटल के निर्माण एवं संग्रहण क्षेत्र में साफ सफाई का अभाव और खाद्य सामग्री को मक्खियों से बचाने के लिए जाली का अभाव पाया गया जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त कार्रवाई प्रतिवेदन पर निरीक्षण के दौरान मौके पर पाई गई कमियों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने उक्त दुकान का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया यहां तक तो कार्यवाही ठीक थी व्यापारी नाराज तब हो गए जब विभाग ने जनता होटल को सील कर दिया प्रतिष्ठान को सील किए जाने के बाद व्यापारियों में आक्रोश भड़क गया और व्यापारी विभाग की इस कार्रवाई से नाराज हो गए व्यापारियों का कहना है कि इसके पूर्व भी इस तरह के निरीक्षण होते रहे हैं सैंपल लिए जाते हैं लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जो सजाया कार्यवाही की जानी होती थी वह की जाती थी लेकिन प्रतिष्ठान सील नहीं किए जाते थे व्यापारियों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया के संबंधित विभाग के अधिकारी राजनीति से प्रेरित होकर इस तरह से तानाशाही पूर्ण तरीके की कार्यवाही कर रहे हैं प्रतिष्ठा के बंद होने के बाद 5 अगस्त को चरण क्षेत्र के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने उतर आए और तानाशाह पूर्ण कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की मामले की जानकारी मिलते ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने चौराहा पहुंचकर व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन का कवरेज किया विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता होटल के संचालक ने एनटीवी न्यूज़ को सारे मामले की जानकारी दी और कहा कि कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है जनता होटल और रामपुर नैकिन में एक अन्य प्रतिष्ठान पर इसी तरह की की गई कार्यवाही को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने चुरहट में धरने पर बैठे व्यापारी संघ के अध्यक्ष और अन्य व्यापारियों से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने इस तरह की कार्यवाही को दमनपूर्ण और तानाशाही कार्रवाई करार दिया उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही के दौरान दुकान बंद करने की कार्यवाही व्यापारियों ने कभी नहीं देखी यह किस अधिकार के तहत की गई है यह कौन सा नियम है इससे भी बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में सैंपलिंग की कार्यवाही की जाती है लेकिन उन्हें सील नहीं किया जाता सीधी जिले के चुरहट और रामपुर नैकिन के मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर की गई कार्यवाही के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने एसडीएम चुरहट से जानकारी चाहि तो वह भी अपना पल्ला झाड़ते नजर आए उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टीम इंडिया न्यूज़ खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारी से बात कर ले एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस संबंध में जब खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारी को फोन लगाया तो उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के फोन को नहीं उठाया फिलहाल मामले में अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है इस तरह की कार्यवाही को लोक तानाशाही और राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं आने वाले चुनावों में व्यापारियों की इस कार्यवाही को लेकर बढ़ रही नाराजगी राजनीतिक रसूख वाले व्यक्तियों और सत्ता दल को भारी पड़ सकती है।

News TOP Footer