टमाटर के कीमत में अब लगातार आने लगी गिरावट

0 256
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत महीने से अपने बढ़े हुए दाम के कारण चर्चा में आए टमाटर के कीमत में लगातार अब गिरावट आती जा रही है। 200 के बाद अब फुटकर बाजार में 160 रूपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है।यही हाल धनिया हरी पत्ती एवं हरे मिर्चा का हाल है। दोनों 200 रूपये प्रति किलो बिकने लगा है। हरी सब्जियों के दाम आसमान में छूने के बाद गरीब एवं मध्यम वर्गीय के थाली से हरी सब्जियां इन दिनों गायब हैं। करीब डेढ़ महीने से हरी सब्जियों के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि करीब एक सप्ताह से कुछ हरी सब्जी लौकीए बैगन की कीमत में मामूली कमी आयी है। लेकिन मौजूदा हरी सब्जियों की कीमत गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के थाली से दूर होती जा रही है और हरी सब्ज्यिों के कीमत को देख गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के पसीने छूटने लगे हैं। मौजूदा समय में टमाटर 150.160 रूपये लौकी 30.40 रू गोभी 80 रू बैगन 50.60 भिण्डी 40 रू बरबटी 80 पालक भाजी 40 रू करैला 80. रूपये बिक रहा है।

News TOP Footer