विधायक जी की मौजूदगी में विकास पर्व के एक कार्यक्रम में टेंट गिरने से घायल एक बैगा आदिवासी की हुई मौत

सीधी धर्मेंद : विकास पर्व के नाम पर एक तरफ जहां भाजपा अपनी कल्याणकारी योजनाओं के वादे करते नहीं थकती वही आदिवासियों के हित की बात करती है लेकिन 28 जुलाई को सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम गांधी ग्राम में सीधी विधायक जी की मौजूदगी में आयोजित विकास पर्व के एक कार्यक्रम में टेंट गिरने से एक बैगा आदिवासी समाज के बुजुर्ग व्यक्ती श्री रामचरण बैगा गंम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया इस दुखद घटना के बाद अस्पताल में मृतक के पीड़ितों परिजनों से मिलने ना तो भाजपा विधायक ना एक भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचा वही इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन सिंह ने मृतक बैगा के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया इस दौरान उन्होंने मीडिया को इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़ी दुखद बात है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी आदिवासियों की हितैषी बनने वाले बीजेपी के लोग पीड़ित परिजनों से मिलने नहीं आए। आदिवासी समाज के नेता विवेक कौल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया और अपनी प्रतिक्रिया दी। मृतक का पोस्टमार्टम 29 जुलाई को सुबह किया गया इस दरमियान पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन सीधी विधायक के मौके पर आने का इंतजार करते रहे उनकी मांग थी कि उन्हें सहायता राशि के साथ नौकरी दी जाए लेकिन काफी देर इंतजार के बाद वहां कोई नहीं आया उनको आश्वासन दिया गया कि जब वह सब लेकर घर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचेंगे तो वहां विधायक जी आएंगे जिसके बाद पीड़ित परिवार मृतक का शव लेकर गांधीग्राम पहुंच गया जहां पर सबको रख कर घंटों विधायक जी का इंतजार करते रहे लेकिन विधायक जी नहीं आए इसके बाद मृतक के परिजन मृतक के शव को सड़क पर रखना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका और समझाने की कोशिश की मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के कलेक्टर और एसडीएम ने गांधीग्राम पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से बात की और उन्हें सहायता राशि दिए जाने की जानकारी दी जिसके बाद कलेक्टर के समझाने पर पीड़ित के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए मामले का निराकरण होने के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने एंड टीवी इंडिया न्यूज़ को मृतक के परिजनों को दी गई सहायता की जानकारी दी इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे ज्यादा जानना चाहा गया कि मृतक के परिजन बैगा समाज से आते हैं क्या इनको बैगा जनजाति का होने का अलग से कुछ लाभ मिलेगा उन्होंने कहा इस संबंध में सरकार से जानकारी मांगी जा रही है।
