समरसता यात्रा 27 जुलाई को पहुंचेगी सीधी कुसमी और पूजा पार्क में होगा संवाद कार्यक्रम

0 168
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सागर में संत भगवान रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय निर्माण के लिये प्रदेश के 5 जिलों सिंगरौली, धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से यात्राएँ निकाली गई है, जो प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी, जहाँ मंदिर का शिलान्यास किया जायेगा। इन यात्राओं में गाँव-गाँव से मिट्टी और नदियों का जल लेकर यात्राएँ सागर पहुँचेंगी। यह यात्रा 27 एवं 28 जुलाई को सीधी जिले से निकलेगी। समरसता यात्रा दिनांक 27.07.2023 को प्रातः 10.30 बजे कुसमी पहुंचेगी जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा दुआरी, ठाढीपाथर, टमसार रामपुर, पोड़ी, गोतरा, शंकरपुर, भदौरा, महखोर, टिकरी, डोल, बरमबाबा, गांधीग्राम, नेबूहा होते हुए 3.30 बजे सीधी पहुंचेगी। यहाँ पूजा पार्क सीधी में जनसंवाद कार्यक्रम किया जायेगा। तद्पश्चात यात्रा सीधी शहर अस्पताल चैक, कलेक्ट्रेट, नया बस स्टैण्ड, सेमरिया, हनुमानगढ़, पोस्ता होते हुए शिकारगंज चोभरा में रात्रि विश्राम करेगी। दिनांक 28.07.2023 को समरसता यात्रा अगडाल, हत्था होते हुए 11 बजे रामपुर नैकिन पहुंचेगी तथा जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होगी। समरसता यात्रा दिनांक 29.07.2023 को सुबह 7 बजे पिपराही विकासखण्ड हनुमना जिला रीवा के लिए प्रस्थान करेगी।

News TOP Footer