पिपराही की घटना के विरोध में वैश्य महासम्मेलन एवं केसरवानी सभा द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई एवं केसरवानी वैश्य जिला सभा द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सीधी एसडीएम को सौंपा गया। रीवा जिले के पिपराही गांव निवासी व्यवसायी अजय प्रकाश गुप्ता तनय पन्नालाल गुप्ता द्वारा अपनी उधारी वापस मांगने पर गांव के सरपंच प्रेमवती सिंह के पति जवाहर सिंह तनय हरि मंगल सिंह एवं उनके सहयोगी द्वारा की गई अमानवीय मारपीट एवं मुंह से अपने पैरों का जूता उठाने की घटना की वीडियो वायरल होने से पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिजनों और सामज अपने को काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। उक्त घटना के वायरल वीडियो पर पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही ना काफी है और पीड़ित को न्याय दिलाने वाली नहीं है इस घटना की निंदा करते हुए 5 सूत्री मांग का ज्ञापन आज दिनांक 26 जुलाई को सौंपा गया जहां वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता जिला प्रभारी गोपाल प्रसाद गुप्ता, तहसील अध्यक्ष महेंद्र सराफ, युवा अध्यक्ष अमित जयसवाल एवं केसरवानी वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष रवि केसरी महामंत्री आलोक केसरी नगर सभा अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता नगर महामंत्री सतीश गुप्ता शिव शंकर गुप्ता रविंद्र गुप्ता मुकेश कुमार गुप्ता शिव शंकर गुप्ता दीपेंद्र गुप्ता अमित केसरी सोनू गुप्ता सूरज गुप्ता प्यारेलाल गुप्ता नरेश गुप्ता पुष्पेंद्र सोनी सचिव जयसवाल लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा रवि केसरी द्वारा ज्ञापन को पढ़कर सुनाया गया। सीधी एसडीएम नीलेश शर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन देने के बाद केसरवानी वैश्य महा सम्मेलन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता समाजसेवी रवि केसरी आलोक के सभी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा के उक्त घटना से पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है आरोपि पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
