जन सम्मान पार्टी सीधी ने खाली बंजर पड़ी जमीन गरीबो को देने की मांग की

सीधी धर्मेंद : 25 जुलाई को जन सम्मान पार्टी सीधी ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर एवं वन भूमि की खाली पड़ी जमीन एवं राजस्व विभाग की शासकीय जमीन सीधी जिले के ग्राम पंचायतों के दलित आदिवासी गरीब भूमिहीन परिवारों को आवंटित करने के लिए जिले के कलेक्टर को मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को ज्ञापन सौंपकर जन सम्मान पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले में खाली और बंजर पड़ी जमीनों को भूमिहीन दलित आदिवासी गरीबों को देने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने कहा कि हम इस बाबत परीक्षण कराएंगे परीक्षण में जो भी लोग पात्र पाए जाएंगे उन्हें नियमानुसार जमीन उपलब्ध कराई जाएगी कलेक्टर के आश्वासन के बाद जन सम्मान पार्टी सीधी ने अपना मांग पत्र जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को सौंप दिया।
