मणिपुर में दिल दहला देने वाले घटना के विरोध में आदिवासी समाज ने निकाली रैली

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों देश के मणिपुर में दिल दहला देने वाले वायरल हुए वीडियो का असर सीधी जिले में भी दिखाई दे रहा है सीधी जिले के आदिवासियों ने भी उक्त वायरल वीडियो और मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ किए गए अमनवीय दुर्व्यवहार की घटना से दुखी होकर 25 जुलाई को सीधी शहर के गांधी चौक से विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला जुलूस के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बहुजन समाज पार्टी और आदिवासी समाज के अन्य कई दलों ने प्रदर्शन में शामिल होकर उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। जुलूस जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर आदिवासी वर्ग से संबंधित पार्टियां और समाज के लोगों ने उक्त घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की नारेबाजी के बाद आदिवासी नेताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिले के कलेक्टर प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद धरना प्रदर्शन का सामूहिक नेतृत्व कर रही महिला नेत्री ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने धरना प्रदर्शन के कार्यक्रमों के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि वह चाहती है कि इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
