वन्देभारत एक्सप्रेस के C14 कोच में लगी आग बाल बाल बचे अजय सिंह राहुल

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा जारी विग्यप्ति के अनुसार आज सबेरे भोपाल से निजामुद्दीन जाने वाली वन्देभारत एक्सप्रेस के C14 कोच की बैटरी में आग लगने से ट्रेन कुरवाई के पास रुक गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह भी इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। वे 21 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित श्रीमती प्रियंका गांघी की सभा की तैयारी के लिए होने वाली बैठक में भाग लेने के लिये ग्वालियर जा रहे थे।पूर्व मंत्री श्री प्रभुसिंह तथा स्थानीय कांग्रेस जन जानकारी मिलने से ट्रेन पर आ गए। अजयसिंह ने बताया कि परमात्मा की कृपा से सब सुरक्षित और कुशलता से हैं
