ग्राम धनहा के रहने वाले युवक शिवनाथ तिवारी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया

0 1,065
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के रामपुर नैकिन पुलिस चौकी के खड्डी के अंतर्गत ग्राम धनहा के रहने वाले युवक शिवनाथ तिवारी उर्फ छोटे की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसकी मौत के लिए मृतक के परिजनों ने उसके ही पांच दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है परिजनों का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या उसके ही पास दोस्तों ने शराब में जहर देकर की है खड्डी चौकी के धनहा गांव के रहने वाले युवक शिव नाथ तिवारी अपने करीबी दोस्तों रामनरेश रामाधार के बाद कृष्ण कुमार शुक्ला चंद्रभान शुक्ला व एक अन्य युवक के साथ घूमने गया था जहां पांचों ने मिलकर शराब पी थी लेकिन मौके पर अचानक शिवनाथ की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसके पांचों दोस्तों ने उसे घर के बगल में छोड़कर भाग गए वहीं युवक के परिजनों ने शिवनाथ को नाजुक हालत में देखकर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिवनाथ के दोस्तों ने उसकी हत्या की है पहले दोस्तों में जमकर शराब पिलाई जिसमें उन्होंने सड़क पूर्वक उसमें जहर मिला दिया मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी पुलिस आरोपियों को से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

News TOP Footer