आरोपी प्रवेश शुक्ल और उनके चाचा ने अपने बचाव में पीड़ित से जबरिया वनवाए शपथ पत्र कहा एसपी रवीन्द वर्मा ने

0 428
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले और मानवता को पूरे देश में शर्मसार करने वाले दशमत रावत पेशाब कांड में नित नई राजनीति सामने आ रही है पेशाब कांड में फरियादी दसमत रावत के भोपाल से सीधी लौटने के बाद उस पर तरह तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं कुछ मीडिया चैनलों द्वारा दसमत रावत के द्वारा भावनात्मक रूप से आरोपी को माफ करने की बात करने को बयान बनाकर प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है वही आज दिन भर इस मामले में सीधी शहर में आरोपी द्वारा अपने बचाव के लिए बनवाए गए शपथ पत्र को लेकर भी चर्चा का माहौल गर्म रहा इसे फर्जी और असली बताने का खेल दिनभर चलता रहा इन्हीं दो मुद्दों को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा से विशेष मुलाकात की और इन दोनों ही सवालों के साथ अन्य सवालों को लेकर उनका अधिकारिक पक्ष जानने की कोशिश की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी प्रवेश शुक्ला और उनके चाचा ने वायरल वीडियो के मामले में अपने को बचाने के लिए दसमत रावत से जबरिया फर्जी तरीके से शपथ पत्र बनवाया था आगे पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि इसके लिए आरोपियों द्वारा गुमशुदगी की कूट रचित रचना की गई थी पुलिस अधीक्षक रवीन्द वर्मा ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। सीधी जिले को पूरे देश में शर्मसार करने वाला दत्त रावत पेशाब कांड में राजनीत रुकने का नाम नहीं ले रही है एक तरफ जहां सभी दल समाज के सभी वर्ग इस अमन वी घटना की निंदा कर रहे हैं वहीं कुछ लोग अफवाह फैलाकर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं जिले के पुलिस अधीक्षक रवीन्द वर्मा द्वारा आज मीडिया को दिए गए बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि सीधी जिले के पुलिस ने इस अमानवीय अपराध में जो भी कार्यवाही की है वह पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही की है पीड़ित को न्याय मिले इसके लिए आरोपी पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई गई हैं हालांकि इस मामले में अभी जांच और विवेचना का दौर आगे भी जारी है।

News TOP Footer