840 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप एक नग देषी पिस्टल 10 लाख की कार के साथ पकडे गए दो तस्कर

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के कड़े तेवरों ने जिले में कोरेक्स, गांजा, अफीम अवैध शराब, मेडिकल ड्रग जैसे अवैध नशे के कारोबार करने वाले तस्कर और माफियाओं के तेजी से फल-फूल रहे कारोबार को बर्बाद करके रख दिया है आए दिन किसी न किसी थाने और चौकी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के अवैध व्यापार पर पुलिस करारी चोट कर रही है और नशे के जखीरे जप्त कर रही है। 1 जुलाई को एक बार फिर से पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के मार्गदर्शन और निर्देशन में बहरी पुलिस ने नशीली कफ सिरप कोरेक्स का व्यापार करने वाले दो आरोपियों जिनमे दीपक उर्फ दीपू तिवारी निवासी खजूरी थाना कोतवाली जिला सीधी। दूसरा प्रमोद कुमार विश्वकर्मा पिता कैलाश प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी कुचवाही थाना कोतवाली जिला सीधी को धर दबोचा है और उनके पास से 840cc से भी ज्यादा कोरेक्स एक नग कट्टा और दो मोबाइल जप्त किया है। 1 जुलाई को जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक सभागार में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में पकड़े गए आरोपियों और जप्त किए गए 840 सीसी कोरेक्स एक नग देसी कट्टा और दो मोबाइल को मीडिया के सामने लाकर पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक तिवारी के उपर जिले भर में एनडीपीएस, लूट सहित चोरी के लगभग 1 दर्जन के करीब मामले है पंजीबद्ध,है और वह एनडीपीएस के मामले में पूर्व से फरार चल रहा था। जिले के लेक्टोनिक और प्रिंट मीडिया को सिलसिलेवार जानकारी देने के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपना अधिकारिक बयान देते हुए बताया कि आरोपी दीपक उर्फ दीपू तिवारी अन्य जिलो में भी अपराध कारित करना स्वीकार किया है जिसके विरूद्ध अन्य जिलो में पंजीबद्ध मामलो की जानकारी एकत्रित की जा रही।
