बहरी के तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी का वाहन पलटा घायल हुए तहसीलदार ,पटवारी और पेशकार

0 193
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर बहरी के तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी के बोलेरो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त फोटो वायरल होने लगी जिसने भी इन वायरल फोटो को देखा सब जानकारी इकट्ठा करने में जुड़ गए बताया कि कि तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी पटवारी अतुल शर्मा और पेशकार सत्येंद्र मिश्रा के साथ बोलेरो वाहन में सफर पर निकले हुए थे इस दौरान उनका बोलेरो वाहन अमिलिया पटपरा मार्ग के दुर्गाडी में अनियंत्रित होकर कई पलटा खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो बहन के पास पहुंचकर और गाड़ी के अंदर फंसे तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी पटवारी अतुल शर्मा और पेशकार सत्येंद्र मिश्रा को दुर्घटना ग्रस्त वाहन से बाहर निकाला जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया जहां पर शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में उनका एक्सरे और प्राथमिक उपचार किया गया। एक्सरे में तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी पटवारी अतुल शर्मा और पेशकार सत्येंद्र मिश्रा के हाथ कंधे फैक्चर होने की बात सामने आई है लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। तहसीलदार के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जिले भर से लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर खोज खबर लेने लगे नर्सिंग होम में भी तहसीलदार का हाल-चाल जानने लोगों की भारी भीड़ जमा हुई।

News TOP Footer