रुरल इमर्शन प्रोग्राम के तहत प्रोबेशनरी आफिसर को दिया जा रहा प्रशिक्षण

सीधी धर्मेंद : बैच-2022 के प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए 5 दिवसीय ‘’रुरल इमर्शन प्रोग्राम’’ कार्यक्रम यूनियन बैंक द्वारा आयोजित कराया गया है, जिसमें यूनियन बैंक आरसेटी सीधी के द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों एवं सीधी जिले के समस्त विभागों में जाकर विभागीय योजना के बारे में समझाने का प्रयास, ग्रामीण जनता से सीधे जुड़ कर उनकी वास्तविकता से परिचित होना, डोर टू डोर जाकर सर्वे कर रहे हैं। कार्यक्रम के चैथे दिन सांसद श्रीमती रीती पाठक द्वारा सम्मिलित होते हुए प्रोबेशनरी आफिसर को बैंक एवं जनता के प्रति ईमानदारी व समन्वय से कार्य करने की सलाह दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। इस अवसर पर एलडीएम श्री जगमोहन, निदेशक श्री शिवेंद्र कुमार चैधरी, डीपीएम आजीविका मिशन श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी श्री प्रमोद, संकाय श्री उमाशंकर जायसवाल एवं श्रीमती रेनू सिंह, कार्या. सहायक श्री संतोष कुमार साहू एवं समस्त प्रोबेशनरी आफिसर उपस्थित रहे।
