सीधी में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृत देने में बीजेपी सरकार को लगे 17 बर्ष

0 150
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : बुधवार को राज्य के शिवराज कैबिनेट ने सीधी में मेडिकल कॉलेज खोलने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी है,जिसके बाद सीधी जिले के सांसद विधायकों और बीजेपी जिला अध्यक्षों के बीच इसका श्रेय लेने और इसके लिए प्रयास करने के अपने प्रयासों के पुराने पत्रों को वायरल कर करके इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है सीधी में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृत की जानकारी मिलते ही जिले में विगत लंबे समय से पत्र लिख लिख कर मांग कर रहे सांसद विधायक और बीजेपी अध्यक्ष अपने लिखे गए पत्रों को मीडिया पर वायरल करने लगे इसका श्रेय लेने के लिए लंबे चौड़े दावे करने लगे। मध्यप्रदेश में विगत 17 वर्षों से बीजेपी की सरकार है क्या कोई जनता को यह बताएगा कि सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मात्र के लिए 17 साल क्यों लग गए जिले के प्रतिभावान छात्र इन विगत 17 वर्षों में मेडिकल कॉलेज के लिए क्यों तरसते रह गए इस जिले में कुछ नहीं है इस बात का ढिंढोरा पीट कर सत्ता में आए लोगों को एक मेडिकल कॉलेज की स्वीकृत करवाने में 17 साल का वक्त लग गया जबकि सिंगरौली जिला में यह उपलब्धि पूर्व में ही हासिल कर ली थी आज जब चुनाव सर पर है और जनता का वोट फिर से चाहिए ऐसे में मेडिकल कॉलेज का झुनझुना जनता को परोसा जा रहा है इसी तरह से सीधी जिले के लोग रेल की प्रतीक्षा कर रहे हैं वह भी स्वीकृत है आज तक जिले में पटरी नहीं आई अब मेडिकल कॉलेज स्वीकृत तो हो गया है लेकिन अब इसके बनने और फिर उसमें छात्रों डिग्री बांटने का काम कब शुरू होगा इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है फिर भी जिले के भविष्य को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति की घोषणा आने वाली पीढ़ी को राहत देने वाली है लेकिन उनका क्या जिनका समय निकल चुका है।

News TOP Footer