1 जून से सतत रूप से जारी है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण

0 184
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण जिले भर में 01 जून से सतत रूप से जारी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समारोहपूर्वक स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को घर-घर जाकर स्वीकृत पत्रों का वितरण किया जा रहा है। विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल, धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्हें स्वीकृत पत्रों का वितरण किया जा रहा है। स्वीकृत पत्रों के वितरण से हितग्राहियों के बीच खुशी और उत्सव का माहौल है। महिलाओं को मिल रहे स्वीकृति पत्र इस बात के प्रमाण हैं कि उन्हें 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी। इस राशि से महिलाओं की तथा उनकी गृहस्थी की छोटी-मोटी आवश्यकताएं पूरी हो जाएंगी। इससे परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। महिलाओं ने जिसकी कल्पना भी नहीं की थी ऐसा उपहार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने महिलाओं को दिया है। स्वीकृत पत्रों के वितरण के अवसर पर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

News TOP Footer