समाजवादी पार्टी जिला सीधी के नवीन जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ

सीधी धर्मेंद : 6 जून को समाजवादी पार्टी जिला सीधी के नवीन जिला कार्यालय का शुभारंभ नवीन बस स्टैण्ड़ के पास सपा प्रदेश सचिव राम प्रताप यादव, सपा जिला अध्यक्ष रामराज यादव,प्रदेश सचिव बबलू विश्वकर्मा, राजेंद्र पटेल चुरहट विधानसभा अध्यक्ष, चुरहट विधानसभा क्षेत्र युवा जिला अध्यक्ष मिश्रा रामनारायण यादव ,छात्र सभा अध्यक्ष लालू यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, जिला महासचिव समर यादव, मोतीलाल रजक , चित्रसेन यादव राममिलन केवट राहुल यादव लखन यादव की मौजूदगी में किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष रामराज यादव ने जन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब हम नए कार्यालय के खुलने के बाद जिले भर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को संचालित करेंगे कार्यालय उद्घाटन मौके पर मौजूद विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार रहे राम प्रताप यादव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बीजेपी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सरकार ने गरीबों को ठगने का काम किया है।
