अवैध रेत व्यापारियो ने रामपुर नैकिन थाने के पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी और डंडों से मारा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के भीतरी गाँव के ग्रामीणों ने रामपुर नैकिन थाने की पुलिस की पिटाई कर दी है,अब तक पुलिस के द्वारा अपराधी और आम जनों की पिटाई का नजारा देखने को मिलता था। लेकिन यहां कुछ विपरीत हुआ है, उक्त पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को ग्रामीण जन मार रहे हैं बल्कि मौके से खदेड़ने का काम भी कर रहे हैं, इस वीडियो में मार खाने वाले पुलिस कर्मी रामपुर नैकिन थाने में पदस्थ बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो की यह घटना रामपुर नैकिन थाना के ग्राम भीतरी की बताई जा रही है।वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि यह सोमवार के दिन करीब 11:00 बजे दिन के आसपास की है घटना है वहां पर अवैध रेत का व्यापार हो रहा था उसी दौरान ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया वहां के लोगों ने आरोप लगाया की ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में पुलिस वाले पैसे की मांग कर रहे थे। जिस पर अवैध रेत का व्यापार करने वाले भड़क उठे और उन्होंने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि पुलिस कर्मियों के साथ आरोपिओ के द्वारा लाठी और मुक्को से मारपीट की जा रही है 4 पुलिस कर्मी वीडियो में साफ तौर पर देखे जा रहे हैं जिनमे से कुछ को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी और डंडों से मारा जा रहा है, इस पूरे मामले में फिलहाल पूरे मामले में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने रामपुर नैकिन थाने के टीआई सुधांशु तिवारी से फोन से जानकारी चाही तो उन्होंने वीडियो की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध रेत का व्यापार करने वालों ने पुलिस वालों के साथ मारपीट को अंजाम दिया है जिनमें से एक आरोपी पकड़ा गया है और आठ नौ आरोपी फरार है जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है सुधांशु तिवारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि आरोपियों ने पुलिस के ऊपर हमला करके जिस तरह से कानून अपने हाथ में लिया है उसके लिए उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी पुलिस से मारपीट करने वाले आरोपी ग्रामीण जनों पर 22 धाराओं के तहत आपराधिक मामला पंजीबद्ध करते हुए अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाने के ग्राम भीतरी में पुलिस के साथ हुई मारपीट की इस घटना ने रामपुर नैकिन पुलिस की कार्यक्षमता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है अब यदि रामपुर नैकिन की पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाती तो अपराधियों और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।
