मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज 15 मई को होगा मड़वा में

0 74
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत मड़वा जनपद पंचायत सीधी में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य अतिथि (वर्चुअल) में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम 15 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से शासकीय हाई स्कूल मड़वा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम श्री केदारनाथ शुक्ल विधायक सीधी की अध्यक्षता तथा श्रीमती रीती पाठक सांसद सीधी, श्री अजय प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा, श्री शरदेन्दु तिवारी विधायक चुरहट, श्रीमती मंजू रामजी सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत सीधी एवं श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार अध्यक्ष जनपद पंचायत सीधी के विशिष्ट अतिथि में आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, एसडीएम श्री नीलेश शर्मा उपस्थित रहे ,सीईओ जनपद पंचायत सीधी श्री शैलेश पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाहध्निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 156 जोड़ों ने अपना पंजीयन कराया है।

News TOP Footer