कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को कहा पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने

0 221
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा की कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो सकी है साथ ही जनता जनार्दन की जागरूकता एवं कांग्रेस जनों की संयुक्त मेहनत के कारण संभव हुआ है। इस जीत के लिए सभी को बधाई। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से देश में जनजागृति क्रांति का संचार हुआ है। दक्षिण का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक राज्य में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर सत्ता में वापसी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी,श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुंदर समन्वय से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जाता है। जिन्होंने बूथ स्तर, विधानसभा और जिला स्तर पर इतनी मेहनत की। जनता ने झूठ का पर्दाफाश किया है। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि आगामी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में जनता जनार्दन के सहयोग से प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

News TOP Footer