कर्नाटका की प्रचंड विजय पर कांग्रेस ने मनाया जश्न आतिशबाजी हुई हनुमान मंदिर में हुआ प्रसाद वितरण

सीधी धर्मेंद : 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनावों के आए नतीजों में कांग्रेस की प्रचंड विजय पर सीधी जिले के कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण देखने को मिला कर्नाटक विजय की खुशी में कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ भारी आतिशबाजी की मिठाइयां बांटी कांग्रेसियों के जश्न का सिलसिला कांग्रेस भवन से शुरू हुआ जो बस स्टैंड स्थित हनुमान जी के मंदिर में उनकी पूजा अर्चना करके प्रसाद वितरण के बाद ख़त्म किया गया। कांग्रेस कार्यालय भवन से शुरू हुआ जुलूस गांधी चौक पहुंचा जहां पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद वर्मा विनोद मिश्रा जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष असलम चौहान,बृजेन्दमणि { बांके अवधिया } बसंत अवधिया, मोहम्मद विलाल सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जीत की खुशी जाहिर की जिसके बाद कांग्रेसका विजय जुलूस सोनांचल बस स्टैंड डिस्टिक संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में पहुंचा जहां पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य सभी कांग्रेसियों ने बजरंगबली की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसाद चढ़ाया जिसके बाद जीत का जश्न मनाने आए लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस जनों से कर्नाटका चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर उनकी प्रतिक्रिया चाही तो कांग्रेसियों ने कर्नाटक विजय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं कांग्रेश कि कर्नाटक में विजय भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा और कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
