मझौली में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन की कलेक्टर ने की समीक्षा

0 203
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में 15 विभागों की 67 सेवाओं के लंबित आवेदनों तथा नवीन आवेदनों के निराकरण हेतु 10 से 31 मई तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभारी क्रियान्वयन के दृष्टिगत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने जनपद पंचायत मझौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिलवारी, छुही एवं ताला का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मालवीय ने ग्रामपंचायतों में शिविर की जानकारी तथा प्रदाय की जा रही सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारियां जैसे पात्रता की शर्तें, आवश्यक दस्तावेज तथा समय-सीमा की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अभियान चलाकर चिन्हित सेवाओं के पूर्व से लंबित आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण तरीके से करने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में बजट संबंधी कारणोंध्नीतिगत कारणों या सिविलध्उच्च न्यायालयों में प्रकरण लंबित होने जैसे कारणों से लंबित शिकायतों को छोडकर शेष सभी प्रकार की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक आवेदनध्शिकायत के निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित विभाग पूर्व से लंबित आवेदनों के निराकरण तथा नवीन प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही से प्रतिदिन अवगत कराएंगे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली मान सिंह सैयाम सहित संबन्धित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer