पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा शिवराज सिंह मुझ पर आरोप लगाते हैं कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही है

0 83
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं और वह रीवा सीधी सिंगरौली जिले में कांग्रेस पार्टी की जड़ों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं इसके साथ ही दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जीत के मंत्र बताए जा रहे हैं सीधी जिले के प्रवास के दौरान 12 मई को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मझौली ब्लाक के ग्राम टिकरी में पत्रकार वार्ता आयोजित की पत्रकार वार्ता में जिले भर के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग मौजूद थे पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीधी जिले का इतिहास काफी पुराना है पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी के द्वारा तेंदूपत्ता, गरीबों को भूमि का पट्टा, एक बत्ती कनेक्श, इंदिरा आवास सहित अनेकों योजनाओं की शुरुआत की गई थी। जिसका लाभ जिला सहित पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा था। अब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के हित के बजाय अमीरों के हित के लिए कार्य कर रही है आज का समय ऐसा हो गया है कि गरीब दिनोंदिन गरीब होता जा रहा है और अमीर दिनोंदिन अमीर होता जा रहा है। प्रदेश की हालत काफी बदतर है सीधी की ही बात करें तो यहां सीधी से सिंगरौली की सड़क 12 साल से अधिक समय में नहीं बन सकी है, रेलवे का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है संजय गांधी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई हो रही थी वह भी काफी समय से बंद पड़ी हुई है, यह कैसा विकास है। आगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किसानों का कर्जा माफ किया था एक लाख तक का कर्जा माफ हो गया था आने वाले समय में किसानों का पूरा कर्जा माफ होता । किंतु 18 महीने बाद सरकार गिर गई। और अब भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किसानों के कर्ज माफी पर सिर्फ ब्याज माफ करने की बात करते हैं यदि माफ करना है तो किसानों का पूरा कर्जा माफ करें। पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सवाल उठाया की चुनावों के दौरान जनता के महंगाई बेरोजगारी और विकास के मुद्दे उठाने के बजाय बजरंग दल और बजरंगबली की बात की जाती है ऐसा क्यों जिसका जवाब देते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह मुझ पर आरोप लगाते हैं कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों के अधिकार छीन लिए जाने और ओबीसी के मुद्दे पर उनके नहीं बोलने पर सवाल उठाया गया जिसका जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम 6 महीने में पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों के सारेअधिकार वापस करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अन्य पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer