ग्राम पंचायत मडवा के सरपंच की पिटाई के विरोध में जिला सरपंच संघ ने दिया ज्ञापन

0 119
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 8 मई को चुरहट थाना अंतर्गत सेमरिया चौकी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मामूली विवाद में सेमरिया चौकी की पुलिस ने जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम पंचायत मडवा के सरपंच सुरेश चौधरी और दो अन्य लोगो को 151 में जेल भेज दिया था जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगो ने मडवा के सरपंच सुरेश चौधरी और दो अन्य लोगो के साथ पुलिस द्वारा बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है 11 मई को मडवा के सरपंच सुरेश चौधरी और दो अन्य लोगो के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह के नेतित्व में आधा सैकड़ा सरपंचो ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम नीलेश शर्मा को सौपा और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष गणेश सिंहने मिडिया को अपनी मांगो की जानकार दी। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद जिला सरपंच संघ ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा को भी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और उनसे दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer