शिकायतों का अभियान चलाकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करायें कहा कलेक्टर ने

सीधी धर्मेंद : सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लें तथा उनके संतुष्टिपूर्वक निराकरण के प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि विभाग में आने वाली शिकायतों की अनुमनित संख्या के आधार पर प्रति दिवस शिकायतों की मानीटरिंग करें तथा उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करायें। कलेक्टर ने कहा कि श्रम विभाग, खाद्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग तथा वित्त विभाग से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निराकरण के प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि ऐसी शिकायतों के लिए नोडल विभाग पहल करे तथा अन्य संबंधित विभागों को जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। कलेक्टर ने समाधान में चयनित विषयों तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि नॉन अटेंडेड शिकायतों को गंभीरता से लें। शिकायतों के नॉन अटेंडेड रहने पर संबंधित एल1 एवं एल2 अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने लोक सेवाओं के समय-सीमा के बाहर लंबित शिकायतों के प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लोक सेवाओं में लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। कलेक्टर नेअविवादित नामांतरण एवं सीमांकन के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने सभी उपखण्ड अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म भरने की कार्यवाही पूर्ण हो गई है।
