हत्या के आरोपी को मझौली पुलिस ने किया गिरफ्तार , पहुंचाया जेल

0 254
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने हत्या के आरोपी दादूलाल बैगा पिता चन्द्रभान बैगा उम्र 31 वर्ष निवासी करमाई दमका टोला थाना मझौली को गिरफ्तार किया है। बताया गया की फरियादी राधे बैगा थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.04.2023 को मै अपनी लड़की के घर चमराडोल गया हुआ था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मेंरे दामाद का के मोबाईल पर घर से फोन आया कि बेटा राजरूप बैगा को किसी ने मार दिया है वह छटपटा रहा है। तब मै वहा से वाहन कर अपनी लडकी के साथ घर आया तो देखा कि मेरा बेटा बाड़ी के पास खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ा था। घर वालो से पूछने पर बताये कि पडा़ेस में रहने वाला दादूलाल बैगा पिता चन्द्रभान बैगा धारदार हथियार से हमला कर मेरे बेटे राजरूप बैगा की हत्या कर दिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मझौली में मर्ग कायम कर मर्ग जॉच प्रारंभ की गई मर्ग जॉच में पाये गये तथ्यो के आधार पर पाया गया कि आपसी विवाद एवं मनमुटाव के कारण आरोपी दादूलाल बैगा ने पहसूल से हमला कर राजरूप बैगा की हत्या कर दिया है। साक्षियों कथन एवं मर्ग जॉच पर पाये गये तथ्यों के आधार पर थाना मझौली में धारा 302 भा.द.वि. कायम कर आरोपी दादूलाल बैगा पिता चन्द्रभान बैगा निवासी करमाई दमका टोला की पता तलाश प्रारंभ की गई जो पता चला की आरोपी हत्या कर फरार हो गया है जिसको गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित कर मुखविरो को पाबंद किया गया। मुखविर सूचना के आधार पर आरोपी को दिनांक 20.04.2023 को ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

News TOP Footer