प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जूटे बीजेपी मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

0 221
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य, सिहावल विधानसभा के विस्तारक राजेंद्र पाण्डेय के विशिष्ट उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी एवं मंडल,मोर्चा अध्यक्षों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान टू को हर हालत में 30 अप्रैल तक प्रत्येक मंडल अध्यक्ष पूर्ण करें। जी जान से जुट कर दायित्व बोध के साथ पार्टी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। आगामी 24 अप्रैल को विंध्य की धरा रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो रहा है। जिसमें हर बूथ से कार्यकर्ता पहुंचे।भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ पार्टी कार्य को संपादित करें। यह चुनावी वर्ष है इसलिए हमारा चुनाव चिन्ह और प्रत्यासी दोनों ही कमाल का चिन्ह है। हमें कमल के लिए कार्य करना है।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों और मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

News TOP Footer