भाजपाइयों ने फूंका गोविंद सिंह का पुतला कहा नेता प्रतिपक्ष का बयान संपूर्ण जनजातिय वर्गो का अपमान

0 130
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की रानी कमलापति के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला की विशिष्ट उपस्थिति तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी चौक पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान जनजाति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान गोविंद सिंह मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुतला दहन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि  जनजातियों का अपमान करना कांग्रेश की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। रानी कमलापति अनुसूचित जाति वर्ग से होते हुए महारानी और विदुषी महिला थी। जिनके नाम पर विश्व स्तरीय भोपाल के रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा गया है किंतु जनजातियों का गौरव कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं होता है भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष से मांग करती है कि ऐसे मानसिकता वाले नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer