सीधी में शिवराज सिंह के आगमन पूर्व पलटी बस कांग्रेस ने कहा सभा में भीड़ जुटाने के नाम पर जनता के जान से खिलवाड़ कर रही है भाजपा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगमन को लेकर विगत दिनों घटित हुई कुछ दुखद घटना को लेकर जिलेभर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं अनेक लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री जब भी जिले में आते हैं कोई न कोई अनहोनी होती है 15 अप्रैल को भी लोगों की उक्त बातो को और बल मिल गया जब मुख्यमंत्री की सभा के लिए सवारी ले जाने के लिए जा रही एक बस सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम बैरिहा में अनियंत्रित होकर पलट गई इस घटना में खलासी और ड्राइवर को चोट लगने की बात बताई जा रही है लेकिन बस पलटने की इस घटना से एक बार फिर से लोगों में अपशकुन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है और लोगों को फिर से तरह-तरह की चर्चाएं करने का मौका मिल गया है। गनीमत है कि इस बस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।—-मुख्यमंत्री के सीधी जिले आगमन पर आम जनों को सभा स्थल तक ले जाने के लिए लगी बसे पुनः दुर्घटना का शिकार हो गई गनीमत रही कि उस समय बसों में कोई मौजूद नहीं था जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के नाम पर आम जनता के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा पर उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा को लोगों की जान से कोई लेना देना नहीं है न ही भाजपा को उनकी जान की परवाह है उन्हें तो बस दिखावा करने के लिए भीड़ की आवश्यकता है भीड़ के लिए जनता को लगेज की तरह इस्तेमाल करती है भाजपा । भरी गर्मी में बिना किसी सुविधा के उन्हें सभा स्थल पर पहुंचा दिया जाता है लोग भूखे प्यासे भटकते रहते हैं लंच पैकेट के नाम पर कई दिनों पुराना बना हुआ भोजन वितरित किया जाता है पूर्व के कार्यक्रमों में भी फफूंद लगा हुआ खाना वितरित किया जा चुका जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि लोगों को योजनाओं से नाम काट देने, योजनाओं का लाभ ना मिलने का डर दिखाकर इकट्ठा किया जाता है जिले के कर्मचारी अधिकारी पूरी तरह से सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। आगे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यदि भाजपा और शिवराज सिंह ने विकास के काम किए होते तो उन्हें भीड़ इकट्ठा करने के लिए पूरे शासन प्रशासन को लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ती विकास के नाम पर जनता स्वयं उमड़ पड़ती लेकिन भीड़ जुटाने के लिए भाजपा को इतनी मशक्कत करनी पड़ रही है यह स्वयं सिद्ध करता है कि जिले में भाजपा और शिवराज सिंह ने कोई विकास नहीं किया है भाजपा के पिछले 18 वर्षों के शासनकाल में सीधी जिला विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह से कट चुका है सीधी जिले की जनता भाजपा और शिवराज सिंह को पूरी तरह से समझ चुकी है कि ये सिर्फ ठगने का काम करते हैं अब वह इनके बहकावे में नहीं आने वाली है आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की जनता सबक सिखाएगी।
