चौकी मड़वास में 250 शीशी नशीली कफ सीरफ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजूलता पटले एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी मझौली उपनिरी दीपक सिहं बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माड़वास उनि केदार परौहा की टीम ने 250 शीशी अवैध नशीली कफ सिरफ कीमती 37500 के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया की की ग्राम मड़वास मस्जिद रोड स्थित गोदाम में दो व्यक्ति अवैध नशीली कफ सिरफ विक्री हेतु रखे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम मड़वास मस्जिद रोड स्थित गोदाम पहुंचकर घेराबंदी किया जो दो व्यक्ति मिले जो एक व्यक्ति मझिगवा एवं दूसरा मड़वास का निवासी होना बताये । उक्त संदेहियो से उनकी तलासी व गोदाम की तलाशी ली गई तो 250 शीशी अवैध नशीली कफ सिरफ आनरेक्स विंगस कम्पनी की कीमती 37500 रुपये का पाया गया एवं उक्त आरोपियों के कब्जे से रेडमी कम्पनी का मोबाइल कीमती 5000 रुपये एवं ईको 215 की पैड का मोबाइल कीमती 1000 रुपये एवं सेमसंग कम्पनी का मोबाइल कीमती 6000 रुपये कुल कीमती 49500 रु का जप्त किया जाकर धारा 8/21,8/22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम का अपराध कायम किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
