कांग्रेस पार्टी सीधी में 12 अप्रैल को करेगी संकल्प सत्याग्रह:-कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कार्यलय सीधी से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्यप्रदेश के सहप्रभारी संजय कपूर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के आयोजकत्व में संकल्प सत्याग्रह दिनांक 12 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल पर आयोजित होने जा रहा है। संकल्प सत्याग्रह को लेकर जिला अध्यक्ष माननीय ज्ञान सिंह जी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक दिनांक 8 अप्रैल 2023 समय दोपहर 1:00 बजे जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित हुई। तैयारी बैठक में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश अघोषित आपातकाल की तरफ बढ़ रहा है राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के लिए काला दिन है जिसके विरोध में संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संबोधित करते हुए आग्रह किया है कि सभी कांग्रेस पदाधिकारी समस्त कांग्रेस के साथी अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ संकल्प सत्याग्रह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया, आभार महामंत्री नवीन सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।
