एसपी रविंद्र वर्मा ने कहा इस जिले में अपराध बंद करदे अपराधी या शहर छोड़ दे

0 184
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 अप्रैल को सीधी जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रविंद्र वर्मा ने पुलिस अधीक्षक सभागार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की वार्ता बुलाई वार्ता की शुरूआत पुलिस अधीक्षक ने टेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से परिचय प्राप्त करके की परिचय के बाद जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को अपनी कार्य प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस जिले से सभी तरह के नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाना जुआ सट्टा अवैध शराब अवैध रेत उत्खनन परिवहन के व्यापार को पूरी तरह से खत्म करना हमारी प्राथमिकता में है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक ने वार्ता में आए एक एक पत्रकार से उनके सुझाव और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और कानून व्यवस्था में मौजूद कमियों की उनसे जानकारी ली। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि सीधी जिले में कानून का राज होगा लोग अमन-चैन और सुरक्षा के साथ अपना काम कर सकेंगे। .पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने इलेक्ट्रनिक मीडिया को बताया कि जिले में लगातार सभी तरह की अपराधिक गतिविधियों अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जो लगातार जारी रहेगी। पत्रकार वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को दिए अपने पहले इंटरव्यू में सीधी जिले की जनता को सीधा और सरल संदेश दिया उन्होंने कहा कि लोग बेफिक्र होकर अपनी समस्याओं को लेकर कोतवाली और चौकी में संपर्क कर सकते हैं यदि उन्हें वहां न्याय नहीं मिलता तो हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं हमारे फोन नंबर हैं लोग उससे भी संपर्क कर सकते हैं इसके साथ ही जिले के तेजतर्राट पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलग्न अपराधियों को कड़ा संदेश दिया और कहा कि जो भी आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है वह या तो अपराध बंद कर दें या किस जिले से चले जाएं। सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक ने इस जिले में कदम रखने के साथ ही जिस तरह का सख्त लहजे में अपना संदेश पुलिस महकमे और अपराधियों को दिया है उसका असर भी अब दिखाई पड़ने लगा है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीधी जिले के कई थानों में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू हो गई है पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीधी पुलिस ने बीती रात पुनः कांबिंग गश्त के दौरान 74 वारंटियों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग थानों में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 2 लाख 22 हजार रुपये कीमती 329 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ मय 650 ग्राम गांजा एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाइल के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। थाना कोतवाली सीधी द्वारा 48 घंटे मे अबैध शराब, सट्टा,जुआ एवं नशीली सिरप तथा स्थारी गिरफ्तारी वारण्टियो के विरूध्द ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है।

News TOP Footer