केसरवानी महिला समाज सीधी ने किया आनंद मेले का आयोजन लोगो ने लिया पकवानो का लुफ्त

0 252
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 मार्च को सीधी शहर के एक पैलेस में केसरवानी महिला समाज सीधी द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया गया आनंद मेले में केशरवानी समाज की महिलाओं द्वारा तरह-तरह के स्वादिष्ट मीठेऔर नमकीन व्यंजन बनाए गए थे जिनका आनंद मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने एक निर्धारित शुल्क चुकाकर मेले का आनंद उठाया मेले में तरह-तरह के चाट पकौड़ी डोसा इडली केक फ्राइड राइस चाय भजिया कचोरी आइसक्रीम कोल्ड कॉफी सहित अन्य कई स्वादिष्ट पकवान मेले में लोगों को लुभाने और खाने के लिए उपलब्ध थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीना गुप्ता, रिचा गुप्ता, सपना गुप्ता, पुनीता गुप्ता सपना गुप्ता श्रीमती अंजू केसरी श्रीमती अंजुला गुप्ता श्रीमती राजकुमारी गुप्ता रोशनी गुप्ता ज्योति गुप्ता मौजूद रही। आनंद मेले के दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चो ने अपनी नित्य संगीत और गायन कला का प्रदर्शन किया।आनंद मेले के दौरान आनंद मेले की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना गुप्ता और केसरवानी महिला समाज सीधी की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता ने आनंद मेले के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि आज समाज में एक दूसरे से दूरी बढ़ रही है इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के लोग एक दूसरे के पास आते हैं जिससे एक दूसरे के संबंध मधुर और बेहतर बनते हैं।

News TOP Footer