राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र का चीरहरण कहा ज्ञान सिंह ने

0 127
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है देश में अघोषित आपातकाल लागू है राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना घोर निंदनीय कृत्य है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी, उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगृह मंत्री अमित शाह से लेकर पूरी भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है क्योंकि राहुल गांधी ने भाजपा का हर भ्रष्टाचार उजागर कर दिया, नोटबंदी जीएसटी राफेल घोटाला और अडानी के साथ मिलकर देश की संपत्तियों को लूटने का जो काम नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार कर रही है राहुल गांधी ने उसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए लड़ाई लड़ रहे हैं भाजपा और उसके नेताओं की जमीन खिसक रही है जिस दर्द के कारण झूठे आरोप और झूठे केस में राहुल गांधी को फंसा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है झूठे केस में सजा का ऐलान होते ही राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना इनकी गंदी मानसिकता का परिचायक हैं जबकि न्यायालय ने भी राहुल गांधी को अपनी सजा के खिलाफ अपील करने के लिए 1 माह का वक्त दिया हुआ है लेकिन आखिर भाजपा को राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने की इतनी जल्दी क्यों है थी यह उनका डर है जो ऐसा करने पर उन्हें मजबूर कर रहा है राहुल गांधी और कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता भाजपा और उसकी सरकार से डरने वाला नहीं है हम लड़ाई लड़ेंगे जीतेंगे और इन लोकतंत्र के हत्यारों और सांप्रदायिक ताकतों को हराकर सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। देश की जनता सब देख रही है समझ रही है,वह जागरूक है और इसका जवाब देगी।

News TOP Footer