अवैध नशीली कफ सिरफ के साथ एक आरोपी आया बहरी पुलिस के गिरफ्त में

0 211
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले उप पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही के दौरान बहरी तिराहा में आरोपी विकाश द्विवेदी के स्कूटी के डिग्गी से 13 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरफ कोडीन फास्फेट युक्त तथा कोरेक्स बेचकर अर्जित किए हुए रकम कुल 28400 तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ जिसके संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज चाहे गए जो आरोपी ने नहीं होना बताया जिससे मौके पर 13 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरफ एवं ₹28400 टीवीएस जूपिटर स्कूटी एमपी 53 एमएच 7893 जप्त किया जा कर आरोपी विकास द्विवेदी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया बाद धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी विकास द्विवेदी पिता रामेश्वर द्विवेदी निवासी फुलवारी थाना बहरी को माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय सीधी के यहां पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय सीधी के आदेश पर जिला जेल सीधी विरुद्ध किया गया है।

News TOP Footer